Connect with us

मुख्यमंत्री ने मथुरा प्रवास के दौरान गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक किया।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने मथुरा प्रवास के दौरान गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक किया।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन की कामना भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ही साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित तथा परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। इसमें अनाथ बच्चों एवं परित्यक्त महिलाओं को आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का प्रबंध किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। यहां स्थापित यशोदा और बालकृष्ण की प्रतिमा वात्सल्य को साकार रूप प्रदान करती है तथा समाज को दिशा देने का भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बहन साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]