उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री वीर बाल दिवस पर टीला साहिब में संकीर्तन में हुए शामिल।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231226-WA0019.jpg)
संवादसूत्र देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका।
इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)