Connect with us

मुख्य सचिव सख्त: तीन दिन में उपनल कर्मियों के अनुबंध पूरे करें,लापरवाही पर होगी प्रतिकूल प्रविष्टि।

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव सख्त: तीन दिन में उपनल कर्मियों के अनुबंध पूरे करें,लापरवाही पर होगी प्रतिकूल प्रविष्टि।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल कर्मियों के अनुबंध, कर्मचारियों के पदोन्नति और एसीआर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अगले तीन दिनों के भीतर अपने विभाग में कार्यरत उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में अनुबंध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की पदोन्नति और वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) से जुड़े लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति संबंधी शासनादेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा 30 जून 2027 तक पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों की प्रक्रिया अगले एक महीने के भीतर शुरू की जाए। साथ ही सभी विभाग एसीआर बैच क्रिएशन का कार्य तत्काल पूरा कर निर्धारित समयसीमा में एसीआर प्रक्रिया संपन्न करें।

मुख्य सचिव ने कृषि विभाग में लागू सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसे उद्यान विभाग और अन्य लाभार्थी आधारित योजनाओं में भी लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने, संभावनाएं तलाशने और संबंधित विभागों के लिए सीबीडीसी पर कार्यशाला आयोजित करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, रणवीर सिंह चौहान, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]