उत्तराखण्ड
कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन संसदीय सीटों के लिए इन नामों पर लगाई मुहर।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/03/12_03_2024-pradeep_tamta_ganesh_godiyal_jot_singh_gunsola_23673276_18330630-1.webp)
संवादसूत्र देहरादून: कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन संसदीय सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गढ़वाल संसदीय सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी सीट से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा सीट से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाया गया है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/03/Uttarakhand-Congress-List.jpeg)
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें कुल 43 उम्मीदवारों के नामों एलान किया गया। जारी लिस्ट के अनुसार गढ़वाल संसदीय सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी सीट से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा सीट से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाया गया है।
सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन मंत्रणा हुई थी। गढ़वाल सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के नामों की अटकलें तो चल रही थीं लेकिन टिहरी सीट की कोई सुगबुगाहट नहीं थी। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के एलान से कार्यकर्ताओं में चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)