Connect with us

लिव इन में रह रही महिला की हत्या के आरोपित दम्पति गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

लिव इन में रह रही महिला की हत्या के आरोपित दम्पति गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: मधुबनी बिहार की महिला पूजा मिश्रा की हत्या उसी के लिव इन पार्टनर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने यूपीआई आईडी की मदद से सुराग जुटाते हुए आरोपित दम्पति को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। जांच में यह भी पता चला की हत्या के बाद आरोपित दम्पति ने महिला के पांच माह के बच्चे को मानेसर मंदिर गुरुग्राम में छोड़ दिया था। वहां उनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 16 मई को मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से लगभग 100 मीटर आगे हिल बाई पास की तरफ महिला का शव खाई में मिला था। पुलिस कर्मियों और आमजन ने मिलकर शव को बाहर निकाला था। एक मोबाइल नंबर का पता चलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और युवती की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी विहार है। युवक ने बताया कि वह दो साल पहले भाग गयी थी। महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने खुद ही वादी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने मनसा देवी को आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को गहनता से अवलोकन किया। कैमरे देखने पर महिला के साथ एक पुरूष, महिला व एक बच्चा दिखाई दिया। लेकिन वापसी के समय संदिग्ध पुरूष, महिला और बच्चे के साथ पूजा मौजूद नही थी। हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने पुलिस को संदिग्ध के गुगल पे से भूगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई। इसी आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी रखते मुखबिर की मदद से रोशन कुमार कामत व उसकी पत्नी खुशबु निवासी कामत हाल निवासी खांडसा गुरूग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दो साल पहले मधुबनी बिहार से भागकर हरियाणा आई पूजा आरोपी रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गई। पति के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। इस बात पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगडे होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घूमने हरिद्वार आये और मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आये। एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगडा होता देख खूशबू बच्चे को लेकर आगे चली गयी। इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया। इसके बाद दोनों पूजा के बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए और पूजा के पांच महीने के बच्चे को मानेसर मंदिर में छोड़कर भाग गए। वहां बालक मिलने पर हरियाणा पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 7 में मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]