Connect with us

साइबर अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती,पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज किया हैक।

उत्तराखण्ड

साइबर अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती,पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज किया हैक।

संवादसूत्र देहरादून: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप। साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत अपनी फेसबुक आईडी की डीपी को बदली। उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया।

एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला।साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई।

कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]