उत्तराखण्ड
यमुनोत्री धाम में गुजराती यात्री की मृत्यु।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/03/20_03_2022-death_22556274.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात निवासी मुकेश कुमार पत्नी के साथ यात्रा पर आए हैं। सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे जानकी चट्टी में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जानकीचट्टी स्थित चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपाट खुलने के बाद से यमुनोत्री धाम में अभी तक हृदय गति रुकने से नौ तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)