Connect with us

जिस घर में तिरंगा न हो, लोग उन पर नहीं करेंगे विश्वास:भट्ट।

उत्तराखण्ड

जिस घर में तिरंगा न हो, लोग उन पर नहीं करेंगे विश्वास:भट्ट।


संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत का जन-जन 13 से 15 अगस्त तक पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे। वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा। उस घर को लोग विश्वास की नजर सहीं नहीं देख पाएंगे। उन्हेांने कांग्रेस पर भी कटाक्षा किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में स्थित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है, जिससे की आगामी संकल्पों को पूरा किया जा सके। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त को सभी अपने घर पर सबसे छोटे बच्चे से झंडा फहराएं। इसके बाद इसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें। इससे बच्चों में भी राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त, 1947 को अखंड भारत के दो टुकड़े हुए थे। इस विभाजन को लेकर आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान किसी तरह का भाषण, साक्षात्कार, नारेबाजी आदि नहीं होना है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]