Connect with us

बलूनी के नामांकन में जुटी भारी भीड़,सम्पत्ति ब्यौरे में इतने के मालिक।

उत्तराखण्ड

बलूनी के नामांकन में जुटी भारी भीड़,सम्पत्ति ब्यौरे में इतने के मालिक।

संवादसूत्र देहरादून: लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन में जुटी भारी भीड़, पार्टी पदाधिकारियों ने झोंकी ताकत।

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत विभिन्न राष्ट्रीय व प्रदेश के नेतागण उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के पौड़ी (गढ़वाल) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को अपना नामांकन करा लिया। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे गए उनके संपत्ति के विवरण के मुताबिक अनिल बलूनी लखपति (चल संपत्ति) हैं, जबकि उनकी पत्नी दीप्ति जोशी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। उत्तराखंड में सरकारी सेवक दीप्ति जोशी अपने पति अनिल बलूनी से अधिक कमाती हैं। अनिल बलूनी के नामांकन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत विभिन्न राष्ट्रीय व प्रदेश के नेतागण शामिल रहे। इस दौरान नामांकन रैली में भारी हुजूम भी देखने को मिला।

भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे गए भाजपा प्रयाशी अनिल बलूनी के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी वार्षिक आय 12.33 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी दीप्ति जोशी 29.10 लाख रुपये सालाना कमाती है। आय का यह विवरण उन्होंने वर्ष 2022-23 से आयकर रिटर्न में दर्शाया है। अनिल बलूनी के बैंक खाते में कुल 38.71 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के खाते में 1.08 करोड़ रुपये जमा हैं।

अचल संपत्ति की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी व उनकी पत्नी के नाम पर विभिन्न भूमि व भवन दर्ज हैं। अनिल बलूनी के नाम पर दर्ज अचल संपत्ति का वर्तमान बाजारी भाव 1.10 करोड़ रुपये है, जबकि दीप्ति जोशी के नाम पर दर्ज संपत्ति का मूल्य 1.21 करोड़ रुपये है। अनिल और उनकी पत्नी पर किसी तरह का कर्ज या देयता नहीं है। अनिल बलूनी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वर्ष 1993 में बीकॉम किया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]