उत्तराखण्ड
शिकारी दल ने किया नरभक्षी गुलदार ढेर।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221208-WA0039.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/टिहरी: मयकोट गांव में शिकारी दल ने नरभक्षी गुलदार को आज तड़के ढेर कर दिया।
भिलंगना ब्लॉक की बाल गंगा रेंज के मयकोट गांव में दस दिन पूर्व एक 13 वर्षीय बालक को अपना शिकार बनने के बाद गुलदार को वन विभाग ने नर भक्षी घोषित कर आखिरकार आज सुबह 5 बजे शिकारी दल ने उसे घटनास्थल के पास घड़ तोक में मार दिया है।रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि गुलदार की उम्र 6 से 7 वर्ष का यह नर गुलदार हैं जिसका पोस्टमार्टम किया जायेगा। नर भक्षी हुए गुलदार के अंत से ग्रामीणों ने राहत कि सांस ली है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)