Connect with us

धामी के नैतिक , साहसिक फ़ैसले नज़ीर बनेंगे प्रदेश के लिए : महेंद्र भट्ट।

उत्तराखण्ड

धामी के नैतिक , साहसिक फ़ैसले नज़ीर बनेंगे प्रदेश के लिए : महेंद्र भट्ट।

संवादसूत्र देहरादून : भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड़बड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन से जहाँ दुष्प्रचार करने वाले बैकफुट पर है तो वहीं यूवाओं मे भी आशा और उम्मीद जगी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को केन्द्र मे रखा और फिर अभियान शुरू कर दिया। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मे भर्तियों की गड़बड़ियों का संज्ञान लेकर सीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिये और अब तक 34 लोग सलाखों के अंदर पहुंच चुके है। दरोगा भर्ती मामले की जांच पहले ही विजिलेंस को सौंपी गयी है और विधान सभा मे भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गयी है।
उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जांच और उसके निकल रहे परिणाम ने आम जन और विशेषकर युवा वर्ग के विश्वास को टूटने नही दिया। निश्चित तौर पर इन फैसलों के दूरगामी परिणाम मिलेंगे जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य सभी मामलों मे पारदर्शीता के रूप मे सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री के फैसलों से सरकार की साफ और बेदाग छवि उभरकर सामने आयी और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि तमाम तरह के घपले घोटालों मे लिप्त रही कांग्रेस आजकल नसीहत देने और उपदेशक की भूमिका मे है, लेकिन जनता ने पूर्व मे कांग्रेस के चरित्र और चेहरे को देखा है। कांग्रेस और घोटालों का पुराना नाता रहा है। पहली निर्वाचित सरकार से लेकर स्टिंग के दौर तक कांग्रेस हमेशा मामलों पर लीपापोथी करती रही जबकि भाजपा ने बिना देर किये सभी आशंकाओ को खारिज कर जांच शुरू कर दी।
भाजपा भविष्य के लिए एक स्पष्ट रेखा खींच चुकी है और उसमे पारदर्शिता के अलावा किसी आशंका के लिए स्थान नही होगा। युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्करसिंह धामी और भाजपा युवाओं के साथ किये वायदे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले अन्य दलों के लिए भी नजीर बनेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]