Connect with us

लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार।

उत्तराखण्ड

लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड के लोक गायक एवं गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में शनिवार को उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू ने ये पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखंड के लोक गायक एवं गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में शनिवार को उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू ने ये पुरस्कार प्रदान किया। उनके साथ ही 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया गया।
नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोकसंगीत के क्षेत्र में वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पहले ये पुरस्कार राष्ट्रपति की ओर से दिया जाना था, लेकिन उनके विदेश दौरे की वजह से उपराष्ट्रपति ने ये पुरस्कार वितरित किए। नरेंद्र सिंह नेगी का जन्म 12 अगस्त 1949 में पौड़ी जिले के पौड़ी गांव में हुआ। उन्होंने गायन और वादन की शुरुआत पौड़ी रामलीला से की थी। अब वह दुनिया भर में पहाड़ी संगीत और गीत की प्रस्तुति दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को दी बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान मिली है।
ज्ञातव्य है कि लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पारंपरिक लोक गीत व संगीत के क्षेत्र में तथा दीवान सिंह बजेली को अभिनय कला में योगदान, छात्रवृति के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। नरेन्द्र सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल तथा दीवान सिंह बजेली सोमेश्वर अल्मोड़ा के मूल निवासी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]