उत्तराखण्ड
नये साल का जश्न मनाने आए लखनऊ के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/01/accident_1701954398.jpeg)
संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: थर्टी फर्स्ट मनाने लखनऊ से मुनस्यारी आ रहा वाहन जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर सड़क से पलट कर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। चार महिलाएं और चालक घायल हो गए।
रविवार शाम लखनऊ के 17 पर्यटकों का एक दल तीन वाहनों से मुनस्यारी आ रहा था। जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर देर शाम दो वाहन आग चले गए। पीछे रह गया वाहन पाटा नामक स्थान पर सड़क से पलट कर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। वाहन गिरने की सूचना मिलते ही आगे चल रहे दोनों वाहन वापस लौटे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। दुर्घटना में 24 वर्षीय प्रतिमा की मौत हो गई। वाहन में सवार आस्था,आकांक्षा, प्रिया, सविता और आशीष गुप्ता घायल हो गए। सभी को मुनस्यारी पहुचाया गया। स्थिति खतरे से बाहर होने पर घायलों को सोमवार सुबह लखनऊ भेज दिया गया है। मृतका का शव मुनस्यारी सीएचसी में रखा गया है। सूचना स्वजन को दे दी गई है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)