उत्तराखण्ड
चकराता में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/03/1623597047_accident.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: चकराता देहरादून के चकराता क्षेत्रान्तर्गत कोरबा में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, घटना सूचना मिलते ही SDRF ने किया रेस्क्यू।
SDRF को कोरबा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने को मिली थी सूचना, सूचना पर चकराता से HC सुनील तोमर के हमराह SDRF टीम ने किया रेस्क्यू।
उक्त वाहन ब्रेज़ा हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 02 लोग सवार थे,वाहन में सवार लोग विकासनगर से चकराता की ओर आ रहे थे। सरला छानी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर ,वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)