Connect with us

खाई में गिरा वाहन,सभी यात्री महाराष्ट्र के थे, जिसमें 3 की हुई मौत।

उत्तराखण्ड

खाई में गिरा वाहन,सभी यात्री महाराष्ट्र के थे, जिसमें 3 की हुई मौत।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट से सूचना प्राप्त हुई कि डाबरकोट में एक वाहन खाई में गिर गया। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन बोलोरो जिसका वहां संख्या UK 14 TA 0635 है जिसमें 13 लोग सवार थे। जो कि यमुनोत्री धाम दर्शन करने हेतु जा रहे थे, डाबरकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 04 बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए व 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई गई। जिसमे सर्वप्रथम सभी घायलों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। व उसके उपरांत मृत लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण :-
01. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
02. अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
03. रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
04. दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
05. मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
06. कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
07. वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
08. लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
09. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
10. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र

मृतकों का विवरण :-

01. चालक पूरणनाथ पुत्र श्री गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
02. जयश्री पुत्री श्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
03. अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]