Connect with us

दून की महिला ने की सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम।

उत्तराखण्ड

दून की महिला ने की सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम।

संवादसूत्र देहरादून : दून निवासी पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर सोमवार को सौंपा। अविवाहित पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी हो, चाहे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने देश लसेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]