Connect with us

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है।
उत्तरकाशी जनपद की पुरोला, यमुनोत्री विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार और गंगोत्री विस क्षेत्र से निवर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह आगे रही।
भाजपा-48502
कांग्रेस-10846
निर्दलीय बॉबी पंवार-65960
निर्दलीय बॉबी पंवार कुल 17458 मतों से आगे रहे।

अजय टम्टा आगे
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 39405 मतों से आगे चल रहे हैं। 13वे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 71380 और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 31975 मत मिले हैं।

सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म
सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म हो गई और बीजेपी के अजय भट्ट को 29871 वोटों की बढ़त मिली है।
पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम धामी
पांचों सीटों पर जीत की ओर अग्रसर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। नतीजों के बीच सीएम धामी भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका मुंह मीठा कराया।
11वें चरण के मतगणना जारी- अनिल बलूनी आगे
चमोली:
11वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी- बीजेपी – 7177
गणेश गोदियाल- कांग्रेस- 3629

बाजपुर में अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी, अजय भट्ट आगे
बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली ह। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]