Connect with us

हम चुनावों की तैयारी नहीं करते, हमेशा तैयार रहते हैं: कौशिक।

उत्तराखण्ड

हम चुनावों की तैयारी नहीं करते, हमेशा तैयार रहते हैं: कौशिक।


संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर असंभव कार्य भी मुमकिन हो रहे हैं। राज्य भी तरक्की की ओर है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर पार्टी चल रही है। हमारी पार्टी कभी भी अलग से चुनाव के लिए तैयारी नहीं करती है। हमेशा तैयार रहती है। पार्टी में हमेशा कार्यकर्ता रहते हैं और हमेशा कार्यक्रम भी होते रहते हैं। आगामी चुनावों में भी हम जीत हासिल करेंगे।
बुधवार को रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन चार सत्र आयोजित हुए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाए। इसमें सबसे पहले हमने दो तिहाई बहुमत से सरकार में लाने वाली जनता और कार्यकताओं का धन्यवाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद किया। इस बैठक में चुनाव से पहले तैयार किया दृष्टि पत्र को दोहराया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी आदि शामल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]