उत्तराखण्ड
ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत।

संवादसूत्र देहरादून/भीमताल। भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी तीन वर्षीय बालिका पीहू की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने बालिका के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है और दुःख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
मंत्री कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।




