Connect with us

मुख्यमंत्री से मिले उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से मिले उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट ने भेंट की। इस दौरान बिष्ट ने मुख्यमंत्री को महापरिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड से बाहर रह रहे प्रवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने और नई पीढ़ी तक प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में प्रवासी उत्तराखंडियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों की अहम भूमिका है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]