Connect with us

सूचना विभाग में सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को भावभीनी विदाई।

उत्तराखण्ड

सूचना विभाग में सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को भावभीनी विदाई।

संवादसूत्र देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड मुख्यालय में सहायक निदेशक श्री ललिता प्रसाद भट्ट के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री रवि विजारनिया, श्री बद्री चंद सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री भट्ट को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ किया। उनके अनुभव, कार्यशैली तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से विभाग को सदैव लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि श्री भट्ट का विभाग के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्य संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने कहा कि श्री भट्ट उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड दोनों राज्यों में उनके सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की वास्तविक पूंजी उसके कर्मठ और अनुभवी कार्मिक होते हैं तथा श्री भट्ट का योगदान विभाग में सदैव स्मरणीय रहेगा।

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि श्री भट्ट ने विभाग में एक कुशल, जिम्मेदार एवं समर्पित अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उप निदेशक श्री रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री भट्ट के साथ बिताए गए कार्यानुभवों को साझा किया तथा उनके सौम्य व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना की।

अपने विदाई संबोधन में श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग में बिताया गया उनका सेवाकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग, आत्मीयता और टीम भावना ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]