Connect with us

हादसा: सोनप्रयाग में भूस्खलन में फंसे चार यात्री, एक की मौत, तीन घायल।

आपदा

हादसा: सोनप्रयाग में भूस्खलन में फंसे चार यात्री, एक की मौत, तीन घायल।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से लौट रहे पांच यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए।

सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो यात्रियों का एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।

सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे चार यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल(50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही है। जरूरी हुआ तो मंगलवार को खोजबीन की जाएगी। 

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]