Connect with us

ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर, प्रशासन अलर्ट; घाटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा।

आपदा

ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर, प्रशासन अलर्ट; घाटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा।

संवादसूत्र देहरादून: पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया, जिससे जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं। घाटों पर गोताखोरों के साथ लाइफ जैकेट और रस्सियों जैसी आवश्यक बचाव सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

प्रशासन लाउडस्पीकर और मुनादी के माध्यम से लोगों से गंगा किनारे न जाने तथा तेज बहाव के दौरान स्नान न करने की लगातार अपील कर रहा है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]