Connect with us

चकराता में दर्दनाक हादसा: खाई में कार गिरने से सेना के मेजर शुभम सैनी का निधन।

उत्तराखण्ड

चकराता में दर्दनाक हादसा: खाई में कार गिरने से सेना के मेजर शुभम सैनी का निधन।

संवादसूत्र देहरादून/चकराता: उत्तराखंड के चकराता में शनिवार को एक बेहद दुखद हादसा हो गया। भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास हुआ।
हादसे में मेजर शुभम सैनी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक मेजर शुभम सैनी (27 वर्ष) भारतीय सेना के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। वे उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक स्थित घसौली गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वाहन चलाते समय अचानक कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद सैन्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें खाई से बाहर निकाला।
2019 में सेना में हुए थे भर्ती
सेना के अधिकारियों के अनुसार, शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान पदोन्नति पाकर वे मेजर बने। उनके असामयिक निधन से सेना और परिवार में शोक की लहर है।
चकराता थाना पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]