Connect with us

गुमनाम शिकायत से साइबर अपराध पर वार: ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ सरकार की बड़ी सुविधा।

उत्तराखण्ड

गुमनाम शिकायत से साइबर अपराध पर वार: ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ सरकार की बड़ी सुविधा।

संवादसूत्र देहरादून: डिजिटल दौर में साइबर अपराध और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई पीड़ित बदनामी, डर या पहचान उजागर होने की आशंका के चलते शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। ऐसे मामलों में भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल Cyber Crime Portal पर गुमनाम शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।

विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों के मामलों में पीड़ित बिना अपनी पहचान बताए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जाकर “Women/Children Related Crime” सेक्शन खोलना होता है और “Report Anonymously” विकल्प चुनकर प्रक्रिया शुरू की जाती है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

शिकायत करते समय घटना का प्रकार, तारीख, समय और संबंधित सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी भरनी होती है। इसके साथ राज्य और जिला चुनने के बाद आरोपी की प्रोफाइल लिंक, आईडी या यूआरएल भी अपलोड किया जा सकता है।

पीड़ित स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड, फोटो या अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सभी जानकारियां सत्यापित करने के बाद “Confirm & Submit” पर क्लिक करते ही शिकायत दर्ज हो जाती है।

डिजिटल साक्ष्य संभालकर रखें

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी शिकायत की जांच में डिजिटल साक्ष्य बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ऑनलाइन धमकी, अश्लील संदेश, फर्जी प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग या सोशल मीडिया उत्पीड़न जैसे मामलों में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्ड सुरक्षित रखना जरूरी है।

1930 हेल्पलाइन पर तुरंत करें संपर्क

ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज कराएं।

फेक लोन ऐप्स से रहें सतर्क

साइबर पुलिस ने फर्जी लोन ऐप्स को लेकर भी एडवायजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग सोशल मीडिया पर आसान और तुरंत लोन देने के विज्ञापन दिखाकर लोगों को फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिए फंसाते हैं।

ऐप डाउनलोड होते ही ठग मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, गैलरी और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं। इसके बाद तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है और बदनामी का डर दिखाकर पैसे वसूले जाते हैं।

साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

  • किसी भी अनजान या बिना सत्यापन वाले लोन ऐप को डाउनलोड न करें।
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले संदिग्ध लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करने से बचें।
  • ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू और विश्वसनीयता जरूर जांचें।
  • किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें।
  • फोन में मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]