Connect with us

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई।

आपदा

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए। साथ ही मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों एवं आमजन तक समय पर सही और आधिकारिक जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और मार्ग की स्थिति के मद्देनज़र एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर चारधाम यात्रा का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और मौसम तथा मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]