Connect with us

खंडूड़ी को अंतिम नमन: मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड

खंडूड़ी को अंतिम नमन: मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवादसूत्र देहरादून: बसंत विहार पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ प्रवास से लौटते ही मुख्यमंत्री सीधे स्वर्गीय खंडूरी के आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की मजबूत नींव रखने में स्वर्गीय खंडूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई दूरदर्शी फैसले लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष सहित खंडूरी परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]