Connect with us

श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना।

उत्तराखण्ड

श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना।

संवादसूत्र विकासनगर, देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। वे आस्था के आराध्य होने के साथ-साथ “हारे के सहारे” हैं, जो सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर मिला है। जनता के विश्वास और स्नेह को बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कौशल के साथ समर्पण आवश्यक है। समर्पित भाव से किया गया कार्य निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने उल्लेख किया कि नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, कुलदीप कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]