Connect with us

अटल जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा— वाजपेयी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत।

उत्तराखण्ड

अटल जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा— वाजपेयी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]