Connect with us

लोहाघाट में बन रहा पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने किया निरीक्षण।

उत्तराखण्ड

लोहाघाट में बन रहा पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने किया निरीक्षण।


संवादसूत्र देहरादून: जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित विभिन्न खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहाघाट में स्थापित हो रहा यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। यहाँ विकसित की जा रही व्यवस्थाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगी। यह संस्थान विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रशिक्षण, शिक्षा और आवास की समग्र सुविधा के साथ आगे बढ़ने का सशक्त मंच देगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]