उत्तराखण्ड
बसंतोत्सव 2026 के मैथिली ठाकुर नाइट में शामिल हुए सीएम धामी।

संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर, ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 के अंतर्गत मैथिली ठाकुर नाइट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गंगा के पावन तट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और लोक परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैथिली ठाकुर साधना, संस्कृति और युवा प्रेरणा का सशक्त प्रतीक हैं, जिन्होंने लोक संगीत को नई पीढ़ी से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर गौरव के साथ स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, अस्मिता और सामाजिक संतुलन की रक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।




