Connect with us

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिखाई जमीनी हकीकत।

उत्तराखण्ड

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिखाई जमीनी हकीकत।

संवादसूत्र देहरादून: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक अलग पहल करते हुए खुद मौके पर पहुंचकर जांच की।
राजपुर रोड क्षेत्र के जाखन निवासी विवेक मदान द्वारा फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, पहले सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण किया गया, लेकिन बाद में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के दौरान उसे खोद दिया गया। कार्य के बाद सही तरीके से भरान न होने के कारण फुटपाथ की टाइल्स धंस गईं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने निर्धारित समीक्षा बैठक से पहले ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता को साथ लेकर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अधिकारियों को वीडियो कॉल पर वास्तविक स्थिति दिखाई।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन होने के बावजूद कई स्थानों पर बिजली के तार ऊपर दिखाई दे रहे हैं, जो आम जनता के लिए खतरा बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना समुचित योजना के बार-बार कार्य करने से जनता को असुविधा होती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होती है।
उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में इस प्रकार की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]