Connect with us

जनता दर्शन में डीएम का त्वरित एक्शन: 82 वर्षीय दिव्यांग का पानी बिल माफ, 212 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

उत्तराखण्ड

जनता दर्शन में डीएम का त्वरित एक्शन: 82 वर्षीय दिव्यांग का पानी बिल माफ, 212 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

संवादसूत्र देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली। कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल ने पानी के भारी-भरकम बिल से राहत की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान ने 11,487 रुपये का ब्याज माफ करते हुए वन टाइम सेटलमेंट किया, जबकि शेष 20,170 रुपये की राशि राइफल फंड से जमा कराई जा रही है।
वहीं विकासनगर निवासी मीना बंसल, जो अपने पुत्र की वर्ष 2023 में एक होटल दुर्घटना में मृत्यु के बाद न्याय के लिए भटक रही थीं, को भी प्रशासन से राहत मिली। डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त को संबंधित नियोक्ता फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लेबर कोर्ट में वाद प्रस्तुत कर दो माह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ऋषिकेश से आए बुजुर्ग दंपति ने पारिवारिक उत्पीड़न की शिकायत की, जिस पर डीएम ने एसडीएम कोर्ट में भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए।
धर्मपुर निवासी रोशनी रावत की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी दो बेटियों की शिक्षा के लिए “प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा” के तहत सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए।
इसके अलावा हर्रावाला क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी नहर क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी, एसडीएम डोईवाला और लघु सिंचाई विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही और सभी विभागों को जनशिकायतों के शीघ्र व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से प्रशासन के प्रति जनविश्वास भी स्पष्ट रूप से नजर आया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]