Connect with us

पुलिस दारोगा भर्ती गड़बड़ी में पांचवी गिरफ्तारी।

उत्तराखण्ड

पुलिस दारोगा भर्ती गड़बड़ी में पांचवी गिरफ्तारी।


संवादसूत्र देहरादून: ऑनलाइन दरोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। एसएससी आयुष अग्रवाल ने बताया कि दरोगा भर्ती मामले में आयोग की ओर से परीक्षा करवाने के लिए ठेका दिया गया था। इसमें कुछ आरोपितों ने मिलकर हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को हायर कर दिया। पेपर के दौरान इस इंस्टीट्यूट में गड़बड़ी सामने आई थी। इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे, अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]