Connect with us

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में दून पुलिस का अभियान, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर।

उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में दून पुलिस का अभियान, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर।

संवादसूत्र देहरादून: सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए।

पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को निर्देश दिए कि भविष्य में बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न किए जाएं। साथ ही उन्हें ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया गया।

दून पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में लाउडस्पीकर संचालित करती पाई गई, तो संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]