Connect with us

सीमांत मर्तोली को मिली सड़क की सौगात: दोबाटा–मर्तोली मोटर मार्ग के लिए ₹84 लाख की स्वीकृति।

उत्तराखण्ड

सीमांत मर्तोली को मिली सड़क की सौगात: दोबाटा–मर्तोली मोटर मार्ग के लिए ₹84 लाख की स्वीकृति।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्तोली तक 3.02 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है और सीमांत गांव मर्तोली सीधे सड़क नेटवर्क से जुड़ सकेगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सीमांत क्षेत्र मर्तोली सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क गांव के विकास को नई दिशा देगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्णय से मर्तोली गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री की यह पहल रिवर्स पलायन, सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और गांवों को जीवंत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सड़क निर्माण से मर्तोली गांव तक आवागमन सुगम होगा, साथ ही पूरी घाटी में पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]