Connect with us

देवभूमि से दिल का रिश्ता: पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट, पहाड़ी रंग में रंगा संबोधन।

उत्तराखण्ड

देवभूमि से दिल का रिश्ता: पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट, पहाड़ी रंग में रंगा संबोधन।

संवादसूत्र देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में उत्तराखंड के प्रति गहरा जुड़ाव प्रदर्शित किया। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन अवसर पर उनका पूरा संबोधन स्थानीय संस्कृति, आस्था और भाषा से सराबोर नजर आया।
प्रधानमंत्री पारंपरिक ब्रह्मकमल टोपी में मंच पर पहुंचे और अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली-कुमाऊंनी शब्दों जैसे ‘भुला-भुलियों’, ‘आमा’, ‘बाबा’ और ‘सयाणा’ से कर लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह लोकल कनेक्ट कार्यक्रम की खास पहचान बन गया।
उन्होंने मां डाट काली मंदिर के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में देवी की विशेष कृपा रही है। साथ ही हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का जिक्र कर उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत को भी प्रमुखता दी।


पीएम-सीएम की मजबूत बॉन्डिंग भी आई नजर
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत तालमेल साफ दिखाई दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने धामी को “लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री” बताते हुए उनकी सराहना की।
जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भाषण के समय भी दोनों नेताओं के बीच संवाद देखने को मिला, जिसमें प्रधानमंत्री धामी की बातों को गंभीरता से सुनते नजर आए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]