Connect with us

देहरादून में गर्मी का कहर: पारा 40 पार, जंगल में आग और शॉर्ट सर्किट से जली कार।

उत्तराखण्ड

देहरादून में गर्मी का कहर: पारा 40 पार, जंगल में आग और शॉर्ट सर्किट से जली कार।

संवादसूत्र देहरादून:भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को राजधानी का तापमान इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मोहकमपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर में 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे, जबकि एसी और कूलर की बढ़ती मांग से बिजली खपत भी बढ़ गई। अधिक लोड के चलते कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाएं सामने आईं।


मोहकमपुर में चलती कार बनी आग का गोला


आईआईपी मोहकमपुर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। प्राथमिक जांच में सीएनजी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि कार हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज कांता प्रसाद की थी।


बिजली के खंभों में लगी आग


भीषण गर्मी और बढ़े बिजली लोड के कारण नेहरू ग्राम और कौलागढ़ क्षेत्रों में बिजली के खंभों पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कौलागढ़ में खंभे से निकली चिंगारियों ने पास के खाली प्लॉट में सूखी घास और कूड़े में आग फैला दी। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया।


किमाड़ी के जंगलों में भी भड़की आग


गर्मी का असर जंगलों पर भी दिखाई दिया। किमाड़ी क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया।


चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]