Connect with us

अप्रैल में SIR: देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मैपिंग तेज करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

अप्रैल में SIR: देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मैपिंग तेज करने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर जनपदवार प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रस्तावित है। इस संदर्भ में Dehradun, Udham Singh Nagar और Nainital जनपदों में मतदाता मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कम पाई गई है। उन्होंने तीनों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बूथों पर मैपिंग प्रतिशत कम है, वहां संबंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी जनपदों को निर्धारित समयसीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की तैनाती हो चुकी है। शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों को राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर हेल्पडेस्क में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती शीघ्र सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं ईआरओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]