Connect with us

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला।

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला।

रुद्रप्रयाग, 31 मई। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केदारनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार होने के बाद यात्रा को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। तब तक यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]