Connect with us

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: सिंगटाली में गंगा में बहे मेरठ के दो पर्यटक।

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: सिंगटाली में गंगा में बहे मेरठ के दो पर्यटक।

संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान मेरठ से आए एक समूह के दो सदस्य बह गए। बताया गया कि छह लोगों का यह समूह घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। सभी लोग सिंगटाली बाजार में कार खड़ी कर झूला पुल पार कर नीचे गंगा किनारे स्नान करने पहुंचे थे।

स्नान के दौरान अचानक एक महिला और एक पुरुष का संतुलन बिगड़ गया और तेज बहाव में दोनों नदी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण के अनुसार, डीप डाइवरों की मदद से नदी की गहराइयों में लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन फिलहाल दोनों लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

डूबने वालों की पहचान ऋतु (30), पत्नी वांशिक माहेश्वरी, निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42), निवासी जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लोग मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी के दौरान ऋषिकेश घूमने आए थे।घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]