Connect with us

तोताघाटी में बड़ा हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, एक घायल रेस्क्यू, महिला लापता।

उत्तराखण्ड

तोताघाटी में बड़ा हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, एक घायल रेस्क्यू, महिला लापता।

संवादसूत्र देहरादून/देवप्रयाग(ऋषिकेश): ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के अनुसार दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसे नदी के रास्ते राफ्ट के जरिए बाहर लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, कार में सवार एक महिला अभी लापता बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे आशंका है कि महिला खाई में दूर जा गिरी होगी।
फिलहाल राहत और बचाव दल लापता महिला की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]