Connect with us

उत्तराखंड के विकास पुरुष थे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के विकास पुरुष थे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी।

संवादसूत्र देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवन चन्द्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में विकास और ईमानदार प्रशासन की पहचान माना जाता है। दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे खंडूड़ी ने राज्य और देश दोनों स्तरों पर अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्हें आधुनिक सड़क संरचना का वास्तुकार भी कहा जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी ने देश की महत्वाकांक्षी स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना को तय समय सीमा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का बड़ा काम भी उनके कार्यकाल में हुआ।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, सख्त कार्यशैली और विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में सड़क, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिली।

उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]