Connect with us

व्यय-वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

उत्तराखण्ड

व्यय-वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में अमृत 2.0 (ट्रांच-2) के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को मंजूरी दी गई, जिसका क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल और एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण के पुनरीक्षित प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन परिसर में टाइप-द्वितीय, टाइप-तृतीय और टाइप-चतुर्थ श्रेणी के आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। वहीं, जनपद देहरादून के डांडा लखौंड क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को भी समिति ने अनुमोदन दिया।
इसके अलावा नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी और गुणवत्ता-परक तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में तेजी से पूरा किया जाए तथा उनके क्रियान्वयन के दौरान पारिस्थितिकी संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजनाएं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बन सकें।
बैठक में सचिव नितेश झा, शैलेश बगौली, एस.ए. अदांकी, युगल किशोर पंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]