Connect with us

डाटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पदों को लेकर भ्रामक सूचना, वर्तमान में कोई रिक्ति नहीं: यूएलडीबी।

उत्तराखण्ड

डाटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पदों को लेकर भ्रामक सूचना, वर्तमान में कोई रिक्ति नहीं: यूएलडीबी।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (ULDB) के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में बोर्ड द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर विज्ञप्ति जारी की गई थी, जो केवल उस समय के लिए मान्य थी और अब वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है।
सीईओ ने कहा कि हाल ही में यह गलत सूचना फैल रही है कि उक्त 253 पद अभी भी रिक्त हैं, जबकि यह पूरी तरह निराधार है। वर्तमान समय में उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कोई पद खाली नहीं हैं।
बोर्ड ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]