उत्तराखण्ड
नीट-यूजी 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, एनटीए ने किया ऐलान।

संवादसूत्र देहरादून: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक की आशंकाओं और विवादों के चलते रद्द कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब (सीबीआई) को सौंप दी गई है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन या फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी पुराने पंजीकरण मान्य रहेंगे।
एनटीए ने जारी किया आधिकारिक बयान
एनटीए ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अनुमति के बाद नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को कराने का निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील भी की है।
शिक्षा मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में परीक्षा को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने पर जोर दिया गया ताकि मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके।
“पेपर लीक माफिया बचेंगे नहीं”
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़ी किसी भी जानकारी को छात्र या अभिभावक ईमेल के माध्यम से साझा कर सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विपक्ष ने भी उठाए सवाल
इस बीच ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की कि मेडिकल प्रवेश में राज्यों को 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले की अनुमति दी जाए और नीट व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बातें
- नई परीक्षा तिथि: 21 जून 2026
- दोबारा फीस जमा करने की जरूरत नहीं
- एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होंगे
- परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी होगी
- छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करने की सलाह
अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और नीट आधिकारिक पोर्टल पर नियमित अपडेट देख सकते हैं।




