Connect with us

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट।

उत्तराखण्ड

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट।

संवादसूत्र देहरादून: प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री आर.के. सुधांशु से गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता, विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास के लिए विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने और खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में संभावित पहलुओं पर भी विचार किया गया।

बैठक में सचिव श्री रणवीर सिंह, खेल निदेशक श्रीमती दीप्ति सिंह तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री मनमोहन मैनाली भी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]