Connect with us

पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे सीएम धामी।

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे सीएम धामी।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे और क्रिकेट खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ फुटबॉल, हॉकी सहित अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ आत्मीय और उत्साहपूर्ण अंदाज देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते हुए राज्य में चल रहे नशा मुक्त अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। साथ ही राज्य में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]