Connect with us

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण।

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण।

संवादसूत्र देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए राज्य सरकार ने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने चमोली जनपद के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
गौचर में पार्किंग निर्माण पूरा, जल्द होगा संचालन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गौचर में पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पार्किंग की क्षमता 27 वाहनों की है और इसका निर्माण उत्तराखंड पेयजल एवं निर्माण निगम द्वारा कराया गया है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग को जल्द से जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
नंदा राजजात यात्रा से पहले कर्णप्रयाग पार्किंग पूरी करने के निर्देश
इसके बाद सचिव ने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। यह पार्किंग जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चमोली द्वारा बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नंदा राजजात यात्रा से पहले हर हाल में इस परियोजना का निर्माण पूरा कर लिया जाए, क्योंकि यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
चमोली में दो नई पार्किंग से मिलेगी राहत
सचिव ने चमोली में टैक्सी स्टैंड के समीप और खड्ड साइड स्थित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के पास बनने वाली पार्किंग की क्षमता 21 वाहनों की होगी, जबकि खड्ड साइड स्थित पार्किंग में 82 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इन दोनों पार्किंग स्थलों का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
जाम वाले स्थानों की पहचान कर बनाई जाएंगी नई पार्किंग
निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इन स्थानों के पास उपयुक्त भूमि चिन्हित कर नई पार्किंग विकसित की जाए, ताकि भविष्य में ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
आवास सचिव का बयान
आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, इसलिए पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में विकसित की जा रही पार्किंग परियोजनाएं स्थानीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]