Connect with us

21 प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प, 3.52 करोड़ मंजूर।

उत्तराखण्ड

21 प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प, 3.52 करोड़ मंजूर।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के 21 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 3.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाएं भी नामित कर दी गई हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित विद्यालयों में जल्द ही पुनर्निर्माण, छत, फर्श, चाहरदीवारी और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में पिथौरागढ़, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद के उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके भवन जर्जर या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
स्वीकृत धनराशि के तहत ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, देहरादून और अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों में मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरलीमा के भवन मरम्मत के लिए 16.90 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति भी दी गई है।
निर्माण कार्यों के लिए पेयजल निगम, ग्रामीण निर्माण विभाग और मंडी परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। इससे न केवल आधारभूत ढांचे में सुधार होगा, बल्कि छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के नौनिहालों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]